आज से खुल गया Hero Motors का IPO, क्या पैसा लगाना रहेगा सही?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाने वाली कंपनी हीरो मोटर्स का IPO आज यानी 16 सितंबर, बुधवार को खुल गया है.
ये IPO मोस्ट अवेटेड आईपीओ में से एक था, जो तीन दिनों तक यानी 18 सितंबर तक खुला रहेगा. IPO खुलने के पहले ही दिन निवेशकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है.
NSE के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने 8.86 करोड़ शेयर बिक्री के लिए रखे थे, जबकि निवेशकों ने करीब 12.26 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई.
इसका मतलब है कि हीरो मोटर्स IPO को पहले दिन 1.38 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.
हजार करोड़ जुटाने की प्लानिंग
कंपनी ने कुल 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है.
इसमें 600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करके जुटाए जाएंगे, जबकि 400 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर ओपी मुंजाल होल्डिंग्स और हीरो साइकल्स बेचेंगे.
ये भी पढ़ें: EPS में होगा 67% का तगड़ा उछाल, 6857 की जगह अब मिलेगी 11,429 की पेंशन
पहले दिन कितनी लगी बोली?
NSE के आंकड़ों के अनुसार, 8.86 करोड़ शेयर बिक्री के लिए रखे गए थे, जबकि निवेशकों ने करीब 12.26 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई.
रिटेल निवेशकों और NII यानी गैर-संस्थागत निवेशकों की ओर से अच्छी मांग देखने को मिली. दोनों कैटेगरी को 2.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला.
ग्रे मार्केट में स्थिति
16 सितंबर को हीरो मोटर्स के शेयर ग्रे मार्केट में करीब 23% प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे. इसे ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) कहा जाता है.
हालांकि GMP आधिकारिक आंकड़ा नहीं है.
ये कभी भी बदल सकता है और इससे ये तय नहीं होता कि शेयर की वास्तविक लिस्टिंग किस कीमत पर होगी.
IPO से मिले पैसे कहांहोंगे इस्तेमाल?
कंपनी नए शेयर जारी करके मिलने वाले 600 करोड़ रुपये का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपना कर्ज चुकाने में कर
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर हीरो मोटर्स के नए शेयरों के सार्वजनिक प्रस्ताव (IPO) के खुलने के बारे में है। हीरो मोटर्स, जो ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाती है, ने 16 सितंबर को IPO शुरू किया और तीन दिन के लिए खुला रहेगा। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कंपनी के वित्तीय विस्तार और निवेशकों के लिए नए अवसर का संकेत देता है। IPO के प्रति निवेशकों की उत्सुकता और उच्च बोली ने बाजार में सकारात्मक ऊर्जा भरी है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि निवेशकों को नई कंपनियों में निवेश का मौका मिले, जिससे पूंजी बाजार में सक्रियता बढ़े और आ