खुलासाः भोपाल में 1.20 करोड़ कमाने की साजिश में 17 साल के रेहान की हत्या, वीडियो देखकर निकाले निजी अंग

Bhopal Teen Murder Case- श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटे तालाब के धोबीघाट के पास मिले अज्ञात शव के अंधे कत्ल का पुलिस ने सोमवार का खुलासा कर दिया। डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने 1.20 करोड़ रुपए कमाने के लालच में 17 वर्षीय रेहान की हत्या की थी। हत्या के बाद उसके शरीर से निजी अंग निकालकर बेचने की साजिश थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी 18 वर्षीय आमिर कुरैशी और 20 वर्षीय जोहेब खान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद तीन विधि-विरुद्ध बालकों को भी हिरासत में लिया है।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal