देश

खूंटी में प्राइवेट अस्पतालों में भी मिल रहा आयुष्मान आरोग्य का लाभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
खूंटी में प्राइवेट अस्पतालों में भी मिल रहा आयुष्मान आरोग्य का लाभ

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी पात्र गरीब मरीजों को इलाज की सुविधा मिल रही है।

Short Headline: खूंटी में प्राइवेट अस्पतालों में भी मिल रहा आयुष्मान आरोग्य का लाभ

एंकर खूंटी से आयुष्मान भारत योजना की एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी पात्र गरीब मरीजों को इलाज की सुविधा मिल रही है।

वीओ 1 खूंटी के एस गंगा अस्पताल में भर्ती ये मरीज अलग-अलग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। बिहार के रहने वाले राजेंद्र पासवान हाई बीपी की शिकायत के बाद पिछले आठ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। मरीजों और उनके परिजनों के मुताबिक, अगर आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिलता तो इलाज में एक लाख से लेकर दस लाख रुपये तक का खर्च हो सकता था। लेकिन आयुष्मान कार्ड के जरिए उनका इलाज बिना आर्थिक बोझ के हो रहा है।

BYTE-1 — राजेंद्र पासवान, मरीज, बिहार वीओ 2

आयुष्मान योजना का लाभ मरीजों के साथ-साथ उनके परिवारों के लिए भी बड़ी राहत बन रहा है। मरीज के परिजनों का कहना है कि गंभीर बीमारी के इलाज का खर्च जुटाना उनके लिए आसान नहीं था। आयुष्मान कार्ड की वजह से निजी अस्पताल में इलाज संभव हुआ और परिवार पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ा। योजना के लिए मरीजों और उनके परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

BYTE-2 — गीता देवी, मरीज के परिजन BYTE-3 — मीना कुमारी, मरीज के परिजन

वीओ 3 एस गंगा अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, आयुष्मान योजना के तहत कई तरह की बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। इनमें आर्थोपेडिक, गायनी, पीडियाट्रिक और न्यूरो सर्जरी जैसी चिकित्सा सेवाएं शामिल हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सुदूर ग्रामीण इलाकों से आने वाले गरीब मरीज भी अब निजी अस्पताल में इलाज करा पा रहे हैं और स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं।

BYTE-4 — डॉ. अंजीव नयन कुमार अंजनी, डॉक्टर

वीओ 4 जेनरल फिजिशियन डॉ. पिंकी कुमारी के मुताबिक, आयुष्मान आरोग्य योजना गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए राहत का माध्यम बनी है। अब पात्र मरीज सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों में भी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

BYTE-5 — डॉ. पिंकी कुमारी, जेनरल फिजिशियन

अंतिम वीओ आयुष्मान आरोग्य योजना का उद्देश्य आर्थिक स्थिति की वजह से किसी जरूरतमंद के इलाज में बाधा न आए। खूंटी में निजी अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों की तस्वीर बताती है कि पात्र परिवारों के लिए यह योजना गंभीर बीमारी के समय आर्थिक सहारा बन रही है।

खूंटी से ज्योत्सना की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।