राज्य

खूंटी समाहरणालय में पहली बार रक्तदान शिविर, उपायुक्त ने किया रक्तदान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
खूंटी समाहरणालय में पहली बार रक्तदान शिविर, उपायुक्त ने किया रक्तदान

खूंटी समाहरणालय में पहली बार आयोजित रक्तदान शिविर में उपायुक्त मो. जावेद हुसैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य जिले के ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और जरूरतमंद मरीजों की मदद करना है।

Short Headline: खूंटी समाहरणालय में पहली बार रक्तदान शिविर, उपायुक्त ने किया रक्तदान

Location: Khunti, Jharkhand

एंकर खूंटी समाहरणालय में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने सबसे पहले रक्तदान कर लोगों को इस नेक पहल के लिए प्रेरित किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पहल का उद्देश्य जिले के ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध कराना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मुहैया कराना है।

होल्ड अप साउंड / वीओ

वीओ-1 खूंटी के उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने बताया कि जिले के ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया। हेल्थ कैंप सह ब्लड डोनेशन कैंप में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। उन्होंने लोगों से भी रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

बाइट- उपायुक्त मो. जावेद हुसैन

वीओ-2 जिला सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आनंद उरांव ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्ध रहने से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है, जिससे उनकी जान बचाने में मदद मिलती है।

बाइट- डॉ. आनंद उरांव, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल

वीओ-3 सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. बिनीता होरो ने बताया कि खूंटी में सिकल सेल एनीमिया के साथ-साथ न्यूट्रिशनल एनीमिया से पीड़ित कई मरीज हैं, जिन्हें रक्त की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने बताया कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकती है और किसी को जीवनदान मिल सकता है।

बाइट- डॉ. बिनीता होरो, प्रभारी, ब्लड बैंक

फाइनल वीओ खूंटी समाहरणालय में पहली बार आयोजित इस रक्तदान शिविर ने जिले में स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में नई पहल की शुरुआत की है। शिविर में उपायुक्त के अलावा सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस पहल के जरिए लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।

खूंटी से ज्योत्सना की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।