किब्बर से परांग ला की चुनौतीपूर्ण राह पर निकलीं ‘अपराजिता’
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगस्त 08, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की मिसाल बनाते हुए ‘अपराजिता–परांग ला 2026’ अभियान के दूसरे चरण का आज किब्बर से शुभारंभ हुआ। रियर एडमिरल आशीष भार्गव, एडीजी ने अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस चरण में प्रथम चरण के प्रदर्शन के आधार पर चयनित 20 महिला कैडेट्स, छह अधिकारी और अन्य सहयोगी स्टाफ शामिल हैं।
कैडेट्स इससे पहले किन्नौर और स्पीति में पिन-भाबा दर्रा ट्रेक पूरा कर चुकी हैं। अब दल के सामने परांग ला दर्रे को पार करने की चुनौती है, जिसके बाद यह लद्दाख की ओर बढ़ेगा। अभियान की सुरक्षा के लिए 4 सिख लाइट इन्फैंट्री और डोगरा स्काउट्स के जवान मार्ग पर गश्त करेंगे। किब्बर और चिचम के ग्रामीणों तथा स्कूली बच्चों ने लोकनृत्य के साथ कैडेट्स का उत्साह बढ़ाया।
रियर एडमिरल भार्गव ने युवाओं को साहसिक गतिविधियों के माध्यम से बेहतर व्यक्तित्व विकसित करने के लिए प्रेरित किया।