मनोरंजन

'कीचड़ हटाने में 4 घंटे लगे', 'पुष्पा इम्पॉसिबल' के मेनहोल सीन की शूटिंग में छूटे मुकुल हरीश के पसीने

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'कीचड़ हटाने में 4 घंटे लगे', 'पुष्पा इम्पॉसिबल' के मेनहोल सीन की शूटिंग में छूटे मुकुल हरीश के पसीने

सोनी सब के सीरियल पुष्पा इम्पॉसिबल में जल्द ही एक ऐसा सीन देखने को मिलेगा, जिसमें टाइगर एक छोटी बच्ची की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देगा इस सीन को शूट करना टाइगर का किरदार निभाने वाले एक्टर मुकुल हरीश के लिए काफी मुश्किल रहा.

मुकुल ने खुद इस सीन को शूट करने से जुड़ा अनुभव भी साझा किया है.

मां-बेटे के रिश्ते में आया नया मोड़

सीरियल की कहानी में हाल ही में पुष्पा और टाइगर को पता चला है कि दोनों मां-बेटे हैं. इस सच्चाई के सामने आने के बाद उनके रिश्ते में बड़ा बदलाव आया है.

अब दोनों एक-दूसरे को समझने और अपनी जिंदगी में एक-दूसरे की जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

आने वाले एपिसोड में एक छोटी बच्ची मैनहोल में गिर जाती है.

उसे मुसीबत में देखकर टाइगर बिना देर किए उसे बचाने के लिए गड्ढे में कूद जाता है.

ये सीन पर्दे पर जितना रियल और एड्वेंचरस दिखेगा, इसे शूट करने में उतनी ही मेहनत भी करनी पड़ी है. इस सीन के लिए मेकर्स और एक्टर्स को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

शूटिंग के दौरान कीचड़ से भर गए मुकुल हरीश

इस सीन को पर्दे पर असली दिखाने के लिए मुकुल हरीश सच में मैनहोल में कूदे थे.

इस सीन के बाद उनके पूरे शरीर पर कीचड़ लग गया थाउ. उनका लुक इतना बदल गया कि सेट पर मौजूद लोग भी उन्हें पहचान नहीं पा रहे थे.

टाइगर का किरदार निभाने वाले मुकुल हरीश के मुताबिक, असली परेशानी सीन पूरा होने के बाद शुरू हुई.

उन्हें अपने शरीर से कीचड़ साफ करने के लिए करीब चार घंटे तक शॉवर में बिताने पड़े.

मुकुल हरीश ने बताया कितना मुश्किल था सीन

मुकुल ने इस सीन को अपने सबसे चुनौतीपूर्ण शूट में से एक बताया.

उन्होंने कहा, मुझे एक बच्चे को बचाने के लिए मै

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।