भोपाल

किचन वेस्ट सीवेज चेंबर में डालना होटल को पड़ा महंगा, नगर निगम ने लगाया 20 हजार का जुर्माना

लेखक: Aazam Lala अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
किचन वेस्ट सीवेज चेंबर में डालना होटल को पड़ा महंगा, नगर निगम ने लगाया 20 हजार का जुर्माना

भोपाल। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। खुले में कचरा फेंकने और नालियों व सीवेज चेंबर में कचरा डालने वालों के खिलाफ नगर निगम अमले द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जोन क्रमांक-13 के वार्ड क्रमांक-52 स्थित बैस्टियन होटल पर किचन वेस्ट सीवेज चेंबर में डाले जाने का मामला सामने आया।

सूचना मिलने पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग और सीवेज अमले की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जांच के दौरान सीवेज चेंबर में किचन वेस्ट डाले जाने की पुष्टि होने पर निगम अमले ने होटल के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये का स्पॉट फाइन लगाया।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार, शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए रहवासियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कचरे का उचित तरीके से निस्तारण करने की लगातार समझाइश दी जा रही है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ जुर्माने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम ने नागरिकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि कचरा खुले में न फेंकें और उसे निर्धारित स्थान पर ही जमा करें। विशेष रूप से किचन वेस्ट या अन्य प्रकार का कचरा नालियों और सीवेज चेंबर में डालने से बचने को कहा गया है, ताकि सीवेज व्यवस्था प्रभावित न हो और शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोजपुरी में यह खबर बताती है कि भोपाल नगर निगम ने बैस्टियन होटल पर किचन वेस्ट को सीवेज चेंबर में डालने के कारण 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह विषय नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था और कचरा निपटान नियमों के प्रवर्तन से जुड़ा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए कचरा प्रबंधन कितनी गंभीरता से लिया जा रहा है और उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि होटल और अन्य व्यवसायों को कचरा निपटान के नियमों का पालन करना पड़ेगा, जिसस

A
Aazam Lala

आज़म लाला भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं।