खेल

किड्स जोन में खेल रहे बच्चे को बेरहमी से पीटा:बच्चे ने कान पकड़कर माफी मांगी; फिर भी नहीं माना, सूरत की घटना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
किड्स जोन में खेल रहे बच्चे को बेरहमी से पीटा:बच्चे ने कान पकड़कर माफी मांगी; फिर भी नहीं माना,  सूरत की घटना

गुजरात के सूरत की अलथाण सोसायटी में एक शख्स ने छोटी सी बात पर 9 साल के बच्चे को बेरहमी से पीट दिया। थप्पड़ों से बच्चा जमीन पर गिर गया। इसके बाद भी आरोपी ने उसे कई थप्पड़ जड़े, जिससे बच्चे के कान में गंभीर चोटें आ गईं। बच्चे की मां ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। साइंस कॉलेज में प्रोफेसर जागृतिबेन सोनालिया द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुबाबिक, शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे, उनका 9 साल का बेटा हितार्थ बिल्डिंग के किड्स जोन में बच्चों के साथ खेल रहा था।

इसी दौरान उसकी स्माइली बॉल बिल्डिंग में रहने वाले वर्धन शाह की बेटी को लग गई। इसी बात से नाराज वर्धन ने बच्चे को गाली देते हुए उसे 5-6 थप्पड़ जड़ दिए। थप्पड़ों से हितार्थ फर्श पर गिर गया। बच्चे ने कान पकड़कर मांफी मांगी, लेकिन आरोपी ने फिर से उसे दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। बच्चे की रात को हुई तबीयत खराब जागृतिबेन ने आगे बताया कि जब वह घर पर आया तो सिसकियां लेकर रो रहा था।

उसके गाल सूजे हुए थे और डर के मारे वह कांप रहा था। दूसरें बच्चों से पूछने पर उन्होंने घटना का बारे में बताया। इस पर परिवार वालों ने बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें किड्स जोन के सामने लगे कैमरे में कैद हुई यह वारदात देखी। वहीं, बच्चे की रात को तबीयत बिगड़ गई थी। सुबह उसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया।

इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। अलथान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 115(2) और अत्याचार अधिनियम 1989 की धारा 3(1)(आर) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच एच डिवीजन के एसीपी जेडआर देसाई को सौंप दी गई है।

--------------- ये खबर भी पढ़ें...

अमृतसर में 5 साल की बच्ची को गिरा-गिराकर पीटा:महिला ने 3 सेकेंड में 6 थप्पड़ जड़े, फिर घसीटते ले गई अमृतसर में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली करीब 5 साल की बच्ची को बीच सड़क गिरा-गिराकर पीटा। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें महिला बच्ची को पकड़कर कुछ ही सेकेंड में कई थप्पड़ जड़ देती है। पूरी खबर पढ़ें…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सूरत की अलथाण सोसायटी में एक शख्स ने 9‑साल के बच्चे को छोटी सी बात पर बेरहमी से पीट दिया, जिससे बच्चे के कान में गंभीर चोटें आईं। यह घटना किड्स जोन में खेलते हुए हुई। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बच्चों के शारीरिक और भावनात्मक सुरक्षा के प्रति समाज की जागरूकता को उजागर करती है। ऐसे मामलों से बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए क़ानूनी कदम उठाने की आवश्यकता स्पष्ट होती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि माता‑पिता को अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की प्रेरणा मिलेगी और समाज में हिंसा के

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।