'किल' के बाद फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है

किल' में अपनी एक्टिंग से सबको हिला देने वाले राघव जुयाल अब 'द पैराडाइज' में विक्रम मलिक बनकर तहलका मचाने आ रहे हैं. इस अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस के बीच अलग ही बज बना हुआ है. अब खुद राघव ने कहा है कि ये फिल्म जबरदस्त होने वाली है. इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा है कि ये फिल्म थियेटर्स में धूम मचाने वाली है.
राघव पहले ही द पैराडाइज से अपने किरदार विक्रम मलिक की झलक दिखाकर सभी को चौंका चुके हैं. जब इस फिल्म में लोगों ने राघव के नेगेटिव किरदार का खुंखार लुक देखा तो कोई यकीन नहीं कर पाया. ऐसा ही रिस्पॉंस खुद राघव को भी लोगों ने दिया.
इस बारे में बात करते हुए राघव ने कहा, 'सबने मेरा लुख देखकर कहा कि ये मैं नहीं हूं. तभी मुझे एहसास हुआ कि ये लोग सिनेमा को कितना प्यार करते हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'ये फिल्म बहुत जबरदस्त होने वाली है और मुझे सच में लगता है कि अपने अलग कंटेंट की वजह से ये फिल्म खूब धमाल मचाएगी.'
आपको बता दें कि राघव जुयाल की पिछली फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' है. ये फिल्म जो 30 जुलाई 2026 को रिलीज हुई थी. ये एक कॉमेडी फिल्म थी जो फ्लॉप रही है. अब राघव इस फिल्म को लेकर खुद भी एक्साइटेड हैं और फैंस भी है.
राघव जुयाल के करियर की बात करें तो उन्होंने 2012 में 'डांस इंडिया डांस' रियलिटी शो से इंडस्ट्री में काम स्टार्ट किया था. उनका स्लो मोशन डांस बहुत पॉपुलर रहा. 2014 में उन्होंने 'सोन
📡 स्रोत: ABP Live Film