किल्लत या जमाखोरी का डर? चीनी पर 'कंट्रोल', अब ऑनलाइन खरीद पर लगी 1-3 KG की लिमिट

Sugar Price: त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है. इससे पहले अब चीनी की कीमतों में तेजी हो गई है. इस बीच ऑनलाइन खरीदारी पर भी लिमिट दिखाई दे रही है. Blinkit, Zepto और Swiggy Instamart जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर कुछ ब्रांड्स की चीनी खरीदने की सीमा 1 से 3 किलो तक है. हालांकि, यह कोई सरकारी देशव्यापी पाबंदी नहीं है.
अलग-अलग प्लेटफॉर्म, इलाके, ब्रांड और स्टॉक के हिसाब से लिमिट बदल रही है. वहीं, Flipkart और Jio पर कुछ जगह चीनी के प्रोडक्ट्स स्टॉक आउट हैं, जबकि BigBasket पर दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में ज्यादा मात्रा में चीनी उपलब्ध है.
📡 स्रोत: NewsData.io