8 किलो गांजा और 45 हजार से अधिक नकद के साथ एक अभियुक्त गिरफ़्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
साहिबगंज पुलिस ने 8 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ़्तार, 45,600 रुपए नकद, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद।
Short Headline: साहिबगंज पुलिस ने 8 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ़्तार
08 अक्टूबर, साहिबगंज: साहिबगंज नगर थाना की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नॉर्थ कॉलोनी कलिंगा के सामने वाली गली में छापेमारी के दौरान मोटरसाइकिल से गांजा ले जा रहे युवक मोहम्मद फिरोज अख्तर (38), पिता मोहम्मद मोफिल, निवासी छोटी कोदरजन्ना, को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से सेलोटेप से बंधे आठ बंडलों में करीब आठ किलो गांजा, 45,600 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
छापामारी दल में साहिबगंज अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू साहिबगंज नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता पुलिस अवर निरीक्षक प्रकाश रंजन सहित हवलदार और आरक्षी शामिल थे।