किराना हिल्स पर भारत के हमले का सच यहां छिपा है... पाकिस्तान का परमाणु ठिकाना जानबूझकर चुना गया टारगेट नहीं था

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान के बेहद संवेदनशील किराना हिल्स इलाके में हुए भारतीय प्रहार को लेकर पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान के बयान के बाद रक्षा गलियारों में नई बहस छिड़ गई है.
इस पर रक्षा विशेषज्ञ रिटायर्ड मेजर जनरल ध्रुव कटोच ने कहा है कि भले ही भारत का किराना हिल्स पर हमले का कोई पूर्व निर्धारित इरादा नहीं था, लेकिन जिस सटीकता से यह स्ट्राइक हुई, उसने पाकिस्तान और अमेरिका दोनों को हिलाकर रख दिया.
📡 स्रोत: News18 Hindi