किरेन रिजिजू ने तेज बहाव में दिखाया तैराकी का हुनर, लोगों को किया अलर्ट- अगर तैरना नहीं आता तो...

Kiren Rijiju Swimming: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे नदी के तेज बहाव में तैरते नजर आ रहे हैं.
तैरते हुए ही उन्होंने लोगों से नदी के गहरे पानी में न उतरने की अपील की और सुरक्षा को लेकर सतर्क किया. रिजिजू ने खासतौर पर उन लोगों को आगाह किया जिन्हें ठीक से तैरना नहीं आता.
उन्होंने कहा कि ऐसी नदियों में लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है और कई लोग डूबकर जान गंवा चुके हैं. उन्होंने लोगों को गहरे पानी में जाने का जोखिम न उठाने की सख्त सलाह दी.
📡 स्रोत: News18 Hindi