खेल

कीरोन पोलार्ड को अगले सीजन के लिए सुपर किंग्स ने खरीदा, मिली बड़ी रकम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कीरोन पोलार्ड को अगले सीजन के लिए सुपर किंग्स ने खरीदा, मिली बड़ी रकम

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को जोबर्ग सुपर किंग्स ने 2027 एसए 20 सीजन के लिए अपना हिस्सा बना लिया है. इससे पहले पोलार्ड एमआई केपटाउन के लिए खेल चुके हैं.

सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने 39 साल के पोलार्ड को 1.5 मिलियन रैंड में खरीदा है. भारतीय रुपये में यह रकम करीब 87 लाख रुपये बनती है. पोलार्ड के ऊपर ऑलराउंडर के रूप में बड़ी जिम्मेदारी होगी.

अप्रैल 2022 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देने वाले पोलार्ड ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखा है. वह दुनिया की तमाम अलग-अलग टी20 लीग्स में खेलते नजर आते हैं.

हालांकि वह सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं.

मुंबई इंडियंस के साथ लंबे वक्त जुड़े रहने के बाद पोलार्ड ने आईपीएल को अलविदा कहा था.

𝐒𝐎𝐋𝐃!!! 🚨 What s just happened!?

Joburg Super Kings immediately bids on Kieron Pollard and the bid goes unopposed.

The West Indian will don the yellow at #BetwaySA20 for R1.5 million 💰 #BetwaySA20Auction https://t.co/aE8AK0hrEr

Betway SA20 (@SA20_League) October 7, 2026

एसए 20 में अब तक पोलार्ड का प्रदर्शन

पोलार्ड ने एसए 20 में अब तक कुल 12 मैच खेल लिए हैं.

इन मैचों की 11 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 29.57 की औसत और 171.07 के स्ट्राइक रेट से 207 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनका हाई स्कोर 33* रनों का रहा.

वहीं लीग में गेंदबाजी करते हुए पोलार्ड ने 8 पारियों में 4 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट फिगर 2/22 का रहा.

अब देखना दिलचस्प होगा कि वह आगामी सीजन में अपनी नई फ्रेंचाइजी के लिए कैसा परफॉर्म करते हैं.

कीरोन पोलार्ड का टी20 करियर

पोलार्ड का टी20 करियर बहुत लंबा हो चुका है. उन्होंने 2006 में टी20 डेब

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कीरोन पोलार्ड, वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर, ने 2027 सीजन के लिए दक्षिण अफ़्रीका की जॉबर्ग सुपर किंग्स के साथ 1.5 मिलियन रैंड का सौदा किया है। यह सौदा दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा को आकर्षित करने की एक नई रणनीति को दर्शाता है। पोलार्ड का अनुभव और बहुमुखी कौशल टीम को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में प्रतिस्पर्धी बनाए रखने में मदद करेगा। यह कदम दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट प्रशंसकों के लिए उत्साह का कारण बनेगा, क्योंकि एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी को स्थानीय लीग में देखने का अवसर मिल

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।