खेल

कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले अपने नए हेड कोच के रूप में कीरोन पोलार्ड की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा कर दी है.

हाल ही में महेला जयवर्धने ने अपने पद से इस्तीफा दिया था. 39 वर्षीय इस कैरेबियन खिलाड़ी ने आईपीएल में सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए खेला है, वह 2010 से 2022 तक सिर्फ इसी टीम के लिए खेले और अब हेड कोच के रूप में अपनी सेवा देंगे.

जारी स्टेटमेंट में कीरोन पोलार्ड ने कहां, "मुंबई इंडियंस के हेड कोच की भूमिका संभालना मेरे लिए सम्मान की बात है। एमआई मेरे जीवन और करियर का एक बहुत बड़ा हिस्सा रहा है.

इस टीम और खिलाड़ियों के साथ मेरा जो जुड़ाव है, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है.

एक खिलाड़ी और फिर एक कोच के तौर पर इस सफर का हिस्सा रहने के कारण, मैं अच्छी तरह समझता हूं कि MI का क्या महत्व है और 'ब्लू एंड गोल्ड' (नीले और सुनहरे रंग) का प्रतिनिधित्व करने के साथ कितनी बड़ी जिम्मेदारी आती है."

उन्होंने इस भूमिका के लिए चुने जाने पर नीता अंबानी, आकाश अंबानी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, "नीता अंबानी, आकाश अंबानी और पूरे MI परिवार का आभारी हूं.

मैं खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर काम करने, टीम की विरासत को आगे बढ़ाने, हमारे टैलेंट को निखारने और 'पलटन' को जश्न मनाने के और भी कई मौके देने के लिए उत्सुक हूं.

Mumbai Indians elevate Kieron Pollard as Head Coach A defining figure in MI s success, the remarkable 16-year association of Kieron Pollard within the #OneFamily enters a new chapter.

Read more - https://t.co/ORZz4gruIr https://t.co/BMI38BYH1f

Mumbai Indians (@mipaltan) October 24, 2026

22 साल की उम्र में MI के लिए किया था IPL डेब्यू

कीरोन पोलार्ड ने 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया था, तब उनकी उम्र 22 साल थी.

उन्होंने एमआई के साथ लंबा सफर तय किया, फ्रेंचाइजी

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।