व्यापार

किस कंपनी का घी खाते हैं आप? FSSAI ने पकड़ी गड़बड़ी, एक का लाइसेंस सस्पेंड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
किस कंपनी का घी खाते हैं आप? FSSAI ने पकड़ी गड़बड़ी, एक का लाइसेंस सस्पेंड

FSSAI Ghee News: अगर आपके घर में भी बाजार में मिलने वाला पैक्ड घी खरीदकर इस्तेमाल होता हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. भारतीय खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामले में कुछ कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

जिनमें एक कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि दूसरी कंपनी के घी की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है. FSSAI के मुताबिक, जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं. इनमें साफ-सफाई, संचालन व्यवस्था, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता से जुड़ी कई कमियां शामिल हैं.

वहीं, एक कंपनी के घी के सैंपलों की जांच में ऐसे संकेत मिले, जिनसे मिलावट को लेकर चिंता बढ़ी है. मार्शे रिटेल का लाइसेंस क्यों हुआ सस्पेंड? नई दिल्ली की मार्शे रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के खाद्य कारोबार का जांच करने के बाद FSSAI ने उसका लाइसेंस 30 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया है.

हालांकि, जांच के दौरान कंपनी के परिसर में कई तरह की कमियां मिलीं, जिनमें शामिल हैं. Wheat Export: गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

डिजाइन और संचालन से जुड़ी खामियां. साफ-सफाई और कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता में कमी. खाद्य पदार्थ संभालने वाले कर्मचारियों से जुड़ी लापरवाही. कर्मचारियों की ट्रेनिंग में कमियां. जरूरी रिकॉर्ड और दस्तावेजों को सही तरीके से नहीं संभालकर नहीं रखना. SDP Industries के घी में क्या गड़बड़ी मिली

दरअसल, दमन स्थित SDP Industries Private Limited के खिलाफ भी FSSAI ने कार्रवाई की है. कंपनी द्वारा बनाए जाने वाले घी के कई उत्पादों के सैंपल जांच में तय खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिसके बाद यह चर्चे सा

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।