अपराध

किसान की करंट लगने से मौत:ट्यूबवेल चलाने गया था, स्टार्टर में आया करंट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
किसान की करंट लगने से मौत:ट्यूबवेल चलाने गया था, स्टार्टर में आया करंट

बानसूर के दामोदर का बास में शनिवार देर शाम एक किसान की खेत में ट्यूबवेल चलाते समय करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे तत्काल बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। करंट लगने से बेहोश हो गए जानकारी के अनुसार, दामोदर का बास निवासी रामफल गुर्जर (50) शनिवार देर शाम अपने खेत पर ट्यूबवेल चलाने गए थे। इसी दौरान ट्यूबवेल के स्टार्टर में आए करंट की चपेट में आने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गए। हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने किसान को बेहोशी की हालत में देखा। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें संभाला और उपचार के लिए बानसूर उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उनकी मौत की पुष्टि की। मॉर्च्युरी में रखवाया शव घटना की सूचना मिलने पर हरसौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद किसान के शव को बानसूर मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।