किसान पथ पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल चालक की मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में शनिवार रात किसान पथ पर हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। GCRG कॉलेज के पीछे किसान पथ पर मोटरसाइकिल और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, घटना 15 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है। बीकेटी थाना क्षेत्र में GCRG कॉलेज के पीछे किसान पथ पर मोटरसाइकिल संख्या UP32JU6208 और ट्रक संख्या JH02BK0597 के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक अंकित पुत्र ओम प्रकाश, निवासी ग्राम बासवान पुरवा, सैरपुर-मड़ियांव, लखनऊ ...
📡 स्रोत: NewsData.io