किसान सम्मान निधि से झारखंड के 19.97 लाख किसानों को सौगात, खातों में पहुंचे 300 करोड़ रुपए
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पीएम किसान सम्मान निधि के 24वें किस्त की राशि जारी, रांची के आईसीएआर-एनआईएसए में कार्यक्रम का आयोजन, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर हुए शामिल, प्राकृतिक और तकनीक आधारित पारंपरिक कृषि पर दिया जोर, झारखंड के 19.97 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 300 करोड़ रुपए से अधिक।
Short Headline: किसान सम्मान निधि से झारखंड के 19.97 लाख किसानों को सौगात, खातों में पहुंचे 300 करोड़ रुपए
किसान महोत्सव, रांची, डीडी
पीएम किसान सम्मान निधि के 24वें किस्त की राशि जारी
रांची के आईसीएआर-एनआईएसए में कार्यक्रम का आयोजन
कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर हुए शामिल
प्राकृतिक और तकनीक आधारित पारंपरिक कृषि पर दिया जोर
एंकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त की राशि जारी की। इस अवसर पर रांची के आईसीएआर-एनआईएसए में पात्र किसानों पीएम-किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों को किसान कल्याण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के किसानों को आज किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त की राशि जारी की। इस अवसर पर रांची के आईसीएआर-एनआईएसए में आयोजित पीएम-किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों से प्राकृतिक और तकनीक आधारित पारंपरिक कृषि अपनाने की अपील की।
बाइट- रामनाथ ठाकुर, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री (संबोधन)
वीओ 02. कार्यक्रम के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने किसान को किसान कल्याण से जुड़ी विभिन्न केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने किसानों से रसायनमुक्त कृषि प्रणाली अपनाने की अपील की। मंत्री ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज झारखंड के 19 लाख से अधिक किसानों के खाते में तीन अरब रूपए से अधिक प्रदान किए गए हैं।
बाइट- रामनाथ ठाकुर, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री (संबोधन)
वीओ 03. कार्यक्रम में शामिल किसानों ने बताया कि उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि के तहत साल भर में छह हजार रुपए प्राप्त होते हैं। जिससे उन्हें बीज और कृषि उपकरण की खरीदारी में सहायता मिलती है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया।
बाइट- तीन किसान
अंतिम वीओ इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव फ्रैंकलिन के. खोबुंग, आईसीएआर-एनआईएसए के निदेशक डॉ. अभिजीत कर, राज्य सरकार के कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज समेत बड़ी संख्या में स्थानीय किसान शामिल रहे।
रांची से सहयोगी विकास कुमार के साथ प्रणय प्रबोध की रिपोर्ट।