किसानों की फसल क्षति का जल्द होगा सर्वे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शाहजहांपुर में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जल्द सर्वे कराने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि सभी लेखपाल अगले 24 घंटे में फसल नुकसान का सर्वे पूरा कर इसकी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करें। सर्वे पूरा होने के बाद पात्र किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बारिश से किसानों को हुए नुकसान की शासन के नियमों के अनुसार भरपाई के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।