राज्य

किसानों को खाद की सुगम उपलब्धता के लिए प्रशासन सक्रिय

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
किसानों को खाद की सुगम उपलब्धता के लिए प्रशासन सक्रिय

जालौन में रबी की बुवाई के मद्देनजर किसानों को डीएपी और यूरिया खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने सहकारी समितियों का निरीक्षण तेज कर दिया है। जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर एडीएम न्यायिक शत्रुहन पाठक और एडीएम नमामि गंगे शिवानी सिंह ने विभिन्न समितियों का निरीक्षण कर खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था परखी। अधिकारियों ने टोकन व्यवस्था के जरिए व्यवस्थित वितरण और समितियों पर पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आटा समिति पर डीएपी उपलब्ध नहीं मिलने पर अगले दिन स्टॉक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।