किशनगढ़ एयरपोर्ट पर ट्रेनी विमान की क्रैश लैंडिंग:टायर फटने पर 3 घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा; फ्यूल कम होने पर रनवे पर उतारा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट पर गुरुवार को ट्रेनी विमान की क्रैश लेंडिंग हुई। ट्रेनिंग उड़ान के दौरान विमान का टायर फटने की सूचना मिली थी। इसके बाद करीब 3 घंटे तक विमान हवा में चक्कर काटता रहा। विमान में फ्यूल (ईंधन) कम होने के बाद क्रैश लैंडिंग कराई गई। हादसे में पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है।
किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए NDRF और SDRF जवानों को तैयार रखा गया था। इस ट्रेनिंग विमान ने करीब 5 घंटे फ्लाई टाइम का फ्यूल लेकर उड़ान भरी। उड़ान के करीब डेढ़ घंटे बाद टायर फटने की सूचना मिली। इसके बाद 3 घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा। दोपहर 2 बजे फ्यूल कम होने पर क्रैश लैंडिंग करवाई गई।
फ्यूल कम होने पर करवाई विमान की क्रैश लैंडिंग जानकारी के अनुसार, विमान ने गुरुवार सुबह करीब 9ः30 बजे ट्रेनिंग उड़ान भरी थी। 11 बजे एटीसी को टायर फटने की जानकारी मिली। तुरंत इमरजेंसी घोषित कर NDRF-SDRF के साथ ही प्रशासन को सूचित किया गया। विमान में फ्यूल कम करने का इंतजार किया गया। इसके चलते करीब 3 घंटे तक विमान हवा में चक्कर काटता रहा।
फ्यूल कम होने पर विमान की एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग करवाई गई। विमान की लैंडिंग से पहले कच्चे रास्ते पर पानी का छिड़काव करवाया गया। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे विमान की लैंडिंग करवाई गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं इस दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से विमान की स्थिति पर लगातार नजर रखी गई।
फिलहाल, हादसे में किसी के हताहत होने या किसी और नुकसान की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। किशनगढ़ एयरपोर्ट पर अवन्या एविएशन देती है फ्लाइंग ट्रेनिंग किशनगढ़ एयरपोर्ट पर अवन्या एविएशन की ओर से पायलट ट्रेनिंग दी जाती है, जो नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से मंजूर फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन है।
एविएशन से जुड़ी जानकारी में भी अवन्या एविएशन का बेस किशनगढ़ एयरपोर्ट ही दर्ज है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के रिकॉर्ड में किशनगढ़ के लिए फायर और बचाव सेवा की व्यवस्था भी है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar