कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

विमल इलायची एक बार फिर सुर्खियों में है. महाराष्ट्र FDA ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. FDA का सवाल है कि क्या इलायची के नाम पर चलाया जा रहा ये कैंपेन बैन हो रखे विमल पान मसाला का अप्रत्यक्ष और सरोगेट विज्ञापन है.
महाराष्ट्र में तंबाकू और निकोटीन वाले गुटखा और पान मसाला पर बैन है. FDA का कहना है कि विज्ञापन की प्रस्तुति, ब्रांड नाम और बाजार में मौजूदगी को देखते हुए विमल इलायची का प्रचार बैन हो रखे पान मसाला ब्रांड से सीधा कनेक्टेड है. इसी बेसिस पर खाद्य सुरक्षा कानून की विज्ञापन संबंधी धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. लेकिन इस मामले के बीच बड़ा सवाल ये है कि आखिर विमल कंपनी का कारोबार कितना बड़ा है?
कितना है ऑपरेटिंग रेवेन्यू रेंज?
ट्रैक्सन पर कंपनी डेटा के अनुसार विष्णु एंड कंपनी ट्रेडमार्क्स प्राइवेट लिमिटेड का नए फाइनेंसियल साल के लिए ऑपरेटिंग रेवेन्यू रेंज 100 करोड़ से 500 करोड़ रुपए के बीच है. ये आंकड़ा विमल इलायची की बिक्री या पूरे विमल ब्रांड का टर्नओवर नहीं है. डेटाबेस द कंपनी चेक के अनुसार, विष्णु एंड कंपनी ट्रेडमार्क्स प्राइवेट लिमिटेड का FY2025 रेवेन्यू करीब 140.73 करोड़ रहा. यानी पब्लिक डेटाबेस बताते हैं कि कंपनी का कारोबार 100 करोड़ रुपये से ऊपर का है. यहां ये समझना जरूरी है कि विमल ब्रांड का पूरा कारोबार और किसी एक कानूनी इकाई का रेवेन्यू एक ही चीज नहीं हैं.
रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
विमल इलायची की क्यों है चर्चा?
विमल इलायची का विज्ञापन लंबे समय से बॉलीवुड एक्टर्स कर रहे हैं. शाहरुख खान और अजय देवगन के अलावा टाइगर श्रॉफ भी इस कैंपेन का हिस्सा हैं. अब महाराष्ट्र FDA ने इन्हीं तीनों एक्टर्स को नोटिस जारी किया है. FDA के अनुसार, विज्ञ
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar