कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
टी20 सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मिशन न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीतना है. भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीती है.
अब दोनों टीमों के बीच 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.
आमतौर पर न्यूजीलैंड में वनडे मैच मिड नाइट (रात करीब 3 बजे या साढ़े 3 बजे) शुरू होते हैं, लेकिन इस वनडे सीरीज की टाइमिंग भारतीय फैंस की वजह से बदली गई है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से 15 नवंबर के बीच खेली जाएगी.
टी20 सीरीज के मैच भारतीय समय के अनुसार, दोपहर साढ़े 12 बजे से खेले जा रहे थे, लेकिन वनडे सीरीज के मैचों की टाइमिंग अलग है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले सभी पांच वनडे भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 7 बजे से शुरू होंगे. वहीं इन मैचों का टॉस सुबह 7 बजे होगा.
भारत और न्यूजीलैंड की पांच मैचों की वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
4 नवंबर- पहला वनडे (ऑकलैंड), भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:30 बजे से
7 नवंबर- दूसरा वनडे (वेलिंग्टन), भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:30 बजे से
10 नवंबर- तीसरा वनडे (हैमिल्टन), भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:30 बजे से
13 नवंबर- चौथा वनडे (बे ओवल), भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:30 बजे से
15 नवंबर- पांचवां वनडे (बे ओवल), भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:30 बजे से
पहले वनडे के लिए टीम इंडिया- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, नमन धीर, ऋतुराज गायकवाड़, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, केएल राहुल, ईशान किशन, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी डार, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव
दूसरे और तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, नमन धीर, ऋतुराज गायकवाड़, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, केएल राहुल, ईशान किशन, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी डार, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव
चौथे और पांचवें वनडे के
📡 स्रोत: ABP Live Khel