व्यापार

कोच्चि में CJP के प्रोटेस्ट पर बोले शशि थरूर- ‘हम लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं उन्हें...’

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कोच्चि में CJP के प्रोटेस्ट पर बोले शशि थरूर- ‘हम लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं उन्हें...’

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार (7 नवंबर, 2026) को केरलम के कोच्चि में आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, हम लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं. उन्हें विरोध प्रदर्शन करने दीजिए. देखते हैं कि लोग क्या सोचते हैं.

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज केरल के कोच्चि में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कराने के फैसले को वापस लेने की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला.

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने X प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट शेयर कर इस प्रदर्शन की घोषणा की थी.

दीपके ने कहा, कोच्चि में जंतर-मंतर के नाम से आयोजित यह प्रदर्शन शाम 4 बजे से राजेंद्र मैदान में होगा.

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी- अभिजीत दीपके

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कोच्चि में आयोजित इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके भी एक्टर और एक्टिविस्ट प्रकाश राज के निमंत्रण पर पहुंचे.

उन्होंने कहा कि वे प्रदर्शन के स्थानीय आयोजकों और प्रकाश राज के निमंत्रण पर कोच्चि आए हैं.

#WATCH | Thiruvananthapuram, Keralam: On CJP's 'Jantar Mantar at Kochi' protest today, Congress MP Shashi Tharoor says, "We believe in democracy; let them protest.

Let's see what people think." https://t.co/fcbplWKLbd

ANI (@ANI) November 7, 2026

#WATCH | Keralam: CJP founder Abhijeet Dipke arrives at Kochi airport to attend the Cockroach Janta Party (CJP)'s 'Jantar Mantar at Kochi' protest against the Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls.

He says, "It is a people's protest, and I am here on the invitation of the organisers and

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।