अपराध

कोडागांव जिले में नक्सल डंप बरामद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कोडागांव जिले में नक्सल डंप बरामद

कोंडागांव, 6 सितंबर 2026

कोंडागांव में सर्चिंग के दौरान पुष्पपाल क्षेत्र के जंगलों में नक्सल डंप मिला है. जवानों ने कार्रवाई के दौरान पिस्टल, बारूद, वायर, वॉकी-टॉकी समेत अन्य सामग्री बरामद किया है.

भले ही छत्तीसगढ़ में नक्लवाद समाप्त हो गया है, लेकिन जमीन के नीचे अभी भी नक्सिलयों द्वारा छिपाए गए हथियार मौजूद है. इनकी बारमदगी के लिए सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है. इस बीच रविवार को जवानों ने पुष्पपाल क्षेत्र के घने जंगल में अभियान के दौरान नक्सल डंप बरामद किया.

जानकारी के मुताबिक, नक्सल डंप में भारी विस्फोटक सामाग्री बरामद की गई है. बीडीएस की मदद से सभी सामाग्री को डंप से सुरक्षित बाहर निकाला गया. इसमें पिस्टल, लगभग 6 वॉकी-टॉकी, बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले वायर और भारी मात्रा में बारूद बरामद किया गया है. पुलिस जल्द ही इस कार्रवाई को लेकर खुलासा करेगी. फिलहाल अभियान के बाद सभी जवान कैंप में वापस सुरक्षित लौट आए हैं.

💡 पृष्ठभूमि (Background)

नक्सल डंप का पता चलना एक महत्वपूर्ण सुरक्षा घटना है। यह विषय छत्तीसगढ़ के कोडागांव जिले में नक्सलवाद से संबंधित है, जहाँ जवानों ने पुष्पपाल क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों का डंप बरामद किया है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नक्सलवाद को समाप्त मानते हुए भी, जमीन के नीचे अभी भी हथियार मौजूद हैं, जो भविष्य में अस्थिरता पैदा कर सकते हैं। इसका आम जनता पर असर यह है कि सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहेगी, जिससे नागरिकों का जीवन सुरक्षित और सामान्य रूप से चलने

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।