कोडरमा के दिलीप ने पीएमएफएमई योजना के तहत शुरू की बेकरी फैक्ट्री, अब बनें रोजगार सृजक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पीएमएफएमई योजना से दिलीप कुमार ने भरी हौसलों की उड़ान, 7.5 लाख रुपए का ऋण लेकर शुरु किया बेकरी फैक्ट्री का कारोबार, आत्मनिर्भर और रोजगार सृजक बने दिलीप, पूरा परिवार कर रहा सहयोग।
Short Headline: कोडरमा के दिलीप ने पीएमएफएमई योजना के तहत शुरू की बेकरी फैक्ट्री, अब बनें रोजगार सृजक
दिलीप बेकरी फैक्ट्री, कोडरमा, गजेन्द्र
पीएमएफएमई योजना से दिलीप ने भरी हौसलों की उड़ान
बैंक से मिला 7.5 लाख रुपए का ऋण दिलीप ने शुरू की खुद की बेकरी फैक्ट्री
आत्मनिर्भर और रोजगार सृजक बने दिलीप
एंकर प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिककरण, पीएमएफएमई योजना का लाभ लेकर घर-घर सब्जी बेचने वाले के बेटे ने लाखों का कारोबार खड़ा किया है। कोडरमा में बेकरी उत्पादों के जरिए इस योजना का लाभ लेकर युवा व्यवसायी आज लाखों कमा रहे हैं।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01 कोडरमा के झुमरी तिलैया के बिशनपुर रोड निवासी दिलीप कुमार कभी बेकरी फैक्ट्री का वाहन चलाकर दुकानों तक उत्पादों की डिलीवरी करते थे। लेकिन कुछ बड़ा करने के जज्बा से प्रेरित दिलीप ने पीएमएफएमई योजना के तहत 7 लाख 50 हजार रुपए का ऋण लिया और खुद की बेकरी फैक्ट्री शुरु की। इससे अब उन्हें लाखों रूपए का मुनाफा हो रहा है।
बाइट- दिलीप कुमार, युवा उद्यमी
वीओ 02. दिलीप के इस कारोबार में पिता, पत्नी और भाई भी सहयोग करते हैं। दिलीप के पिता पहले घर-घर घूम कर सब्जी बेचते थे, जब उन्होंने दिलीप की फैक्ट्री लगाने की बात सुनी तब वे बेहद खुश हुए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। वहीं दिलीप की पत्नी भी कारोबार को आगे बढ़ाने में भरपूर सहयोग कर रही हैं।
बाइट- अर्जुन महतो, दिलीप के पिता बाइट- दिलीप की पत्नी
अंतिम वीओ दिलीप के इस बेकरी फैक्ट्री में ब्रेड के अलावे कुकीज, टोस्ट, पापड़, बन समेत कई उत्पाद तैयार किए जाते हैं। परिवार के लोगों के अलावे दिलीप कई लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। बेकरी फैक्ट्री के माध्यम से दिलीप ने न सिर्फ आत्मनिर्भरता की गाथा लिखी, बल्कि रोजगार सृजक भी बने हैं।
कोडरमा से गजेन्द्र बिहारी सिन्हा की रिपोर्ट।