कोहली का विराट शतक, 139 रन की पारी से टूटे कई रिकॉर्ड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 28, नई दिल्ली: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में आतिशी शतक जमाया। कोहली ने 88 गेंदों में नाबाद 139 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के हैं। उन्होंने करियर में पहली बार एक वनडे पारी में 9 सिक्स उड़ाए। यह कोहली का वनडे में 55वां और इंटरनेशनल क्रिकेट का 86वां शतक है।
अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। कोहली ने सचिन तेंदुलकर के दो कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं। वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 15 हजार रन कंप्लीट करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने 303 पारियों में ऐसा किया। सचिन 377 पारियों में 15 हजारी बने थे। कोहली ने इसके अलावा सचिन का एक देश में सबसे ज्यादा वनडे रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।
कोहली भारत में अब तक 131 वनडे में 7006 रन बटोर चुके हैं। सचिन ने भारतीय सरमजीं पर 164 वनडे में 6976 रन जोड़े।
FILE PHOTO