मनोरंजन

'कोई भी कायर आदमी...' गोविंदा पर जमकर भड़कीं दिव्या खोसला, सुनीता के सपोर्ट में लिखा लंबा नोट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'कोई भी कायर आदमी...' गोविंदा पर जमकर भड़कीं दिव्या खोसला, सुनीता के सपोर्ट में लिखा लंबा नोट

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ कथित अफेयर की खबरें सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं.

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा लगातार गोविंदा पर निशाना साध रही हैं और गोविंदा के कथित अफेयर को लेकर उन्होंने हाल ही में जेन-जी से भी समर्थन मांगा था. वहीं अब सुनीता को बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला का साथ मिला है.

उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने गोविंदा के खिलाफ भड़ास निकाली है. उनकी स्टोरी को सुनीता ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है.

गोविंदा पर भड़कीं दिव्या खोसला

दिव्या ने अपने नोट की शुरुआत में लिखा कि कभी हमारे समाज में बहुविवाह को स्वीकार किया जाता था.

सालों तक हमारी दादियों और नानियों ने इसे झेला और महिलांए पुरुषों की गुलाम बनी रहीं. लेकिन, फिर महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हुईं और उपलब्धियां हासिल कीं. इस क्रांति ने हमारे समाज को बदल दिया.

वहीं आगे उन्होंने लिखा कि हाल ही में मैंने जो सोशल मीडिया पर देखा उसने मुझे इन सब पर सवाल खड़े करने के लिए मजबूर कर दिया.

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट की बाहों में रणबीर कपूर, 'लव एंड वॉर' एक्ट्रेस ने पति को इस खास अंदाज में किया बर्थडे विश

दिव्या ने आगे गोविंदा को सम्मानित और सीनियर एक्टर बताते हुए उन पर निशाना साधा और सुनीता का समर्थन किया. दिव्या ने लिखा, 'एक महिला के तौर पर सुनीता जी ने आपको अपना सब कुछ दिया.

वो आपके लिए लॉयल रहीं और आपके बच्चों को संभाला. अपना करियर नहीं बनाया. आपकी सक्सेस के पीछे वो ही थी. आप बाहर सफल रहे, लेकिन ये क्रेडिट सिर्फ आपको नहीं जाता. आखिर एक महिला और क्या कर सकती है?'

सुनीता पर बोलीं- पूरे समाज से मदद मांग रही हैं

हाल ही में सुनीता ने जेन-जी से सपोर्ट मांगा था और उनके इस वीडियो का जिक्र

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा के कथित अफेयर और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा उसे उजागर करने के प्रयास पर आधारित है। गोविंदा के साथ एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के अफेयर के आरोपों ने पहले ही मीडिया में धूम मचाई है, और अब सुनीता को दिव्या खोसला का समर्थन मिला है। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सेलिब्रिटी के निजी जीवन को सार्वजनिक मंच पर लाती है और मीडिया की सनसनीखेज रिपोर्टिंग को दर्शाती है। आम जनता पर इसका असर सामाजिक मानदंडों पर सवाल उठाने, सेलिब्रिटी इमेज पर विश्वास घटाने और इंटरनेट

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।