अपराध

कोल लेवी मामले में ईओडब्ल्यू ने 9 से ज्यादा लोगों को समन जारी किया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कोल लेवी मामले में ईओडब्ल्यू ने 9 से ज्यादा लोगों को समन जारी किया

रायपुर, 3 अक्टूबर 2026

कोल लेवी मामले में ईओडब्ल्यू ने कांग्रेस नेता और भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, रामगोपाल अग्रवाल, आईएएस जयप्रकाश मौर्य, दीपेश टांक समेत 9 से ज्यादा लोगों को समन जारी किया है। सभी को 5 अक्टूबर को विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। ईओडब्ल्यू इस दिन मामले में फाइनल चार्जशीट पेश करने की तैयारी में है। इन सभी को एफआईआर में आरोपी बनाया गया था, लेकिन अधिकांश की गिरफ्तारी नहीं की गई थी। एजेंसी के अनुसार, जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद अब आरोप पत्र पेश किया जा रहा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।