कोलकाता: 290 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में ED ने की छापेमारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 03, नई दिल्ली: करीब 290 करोड़ रुपये के कथित बैंक फ्रॉड मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने आज बड़ी कार्रवाई की है। ED की कोलकाता जोन-I टीम ने कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मामले में कोलकाता के 11 ठिकानों पर छापेमारी की।
जांच एजेंसी के मुताबिक, कंपनी ने झारखंड में 66 मेगावाट के पावर प्लांट की स्थापना के लिए बैंकों से कर्ज लिया था। आरोप है कि इस कर्ज की रकम का इस्तेमाल दूसरी कंपनियों और निजी उद्देश्यों के लिए किया गया। कंपनी के NCLT में जाने के बाद शुरू हुई परिसमापन प्रक्रिया में करीब 7 करोड़ रुपये की ही वसूली हो सकी।
इससे बैंकों और अन्य कर्जदाताओं को भारी वित्तीय नुकसान होने की बात सामने आई है। ED की कार्रवाई के दौरान कंपनी के प्रमोटर प्रशांत और विजय बोथरा समेत अन्य निदेशकों और ऑडिटर से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी वित्तीय लेन-देन और कथित तौर पर डायवर्ट की गई रकम से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
फ़ाइल फ़ोटो