अपराध

कोलकाता भगदड़: अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कोलकाता भगदड़: अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात

अक्टूबर 18, नई दिल्ली: कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने अपोलो अस्पताल में भर्ती श्रद्धालुओं का हाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे।

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे में घायल श्रद्धालुओं से अस्पताल जाकर मिला और उनका कुशलक्षेम जाना। इस कठिन घड़ी में पश्चिम बंगाल सरकार हर घायल और पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। माँ दुर्गा सभी घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें, यही प्रार्थना है।

गौरतलब है कि चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे। हादसे के बाद पीड़ित परिवारों में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।