कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, पूजा पंडालों की जांच के निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 18, नई दिल्ली: कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार भी सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पंडालों में अग्नि सुरक्षा, प्रवेश और निकास द्वारों तथा बिजली की व्यवस्था की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इमरजेंसी एग्जिट सुनिश्चित करने और अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहकर निगरानी करने को कहा गया है।
गौरतलब है कि कोलकाता के चोरबागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार देर शाम भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 25 लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद एहतियातन उत्तर प्रदेश में भी दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ाई जा रही है।
फ़ाइल फ़ोटो