राजनीति

कोलकाता में छात्र का चंदन तिलक हटवाने वाला टीचर सस्पेंड:FIR दर्ज; वीडियो वायरल होने के बाद CM अधिकारी ने एक्शन लिया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कोलकाता में छात्र का चंदन तिलक हटवाने वाला टीचर सस्पेंड:FIR दर्ज; वीडियो वायरल होने के बाद CM अधिकारी ने एक्शन लिया

कोलकाता के एक निजी मिशनरी स्कूल ने स्टूडेंट के माथे से बार-बार चंदन का तिलक हटाने के आरोप में टीचर को सस्पेंड कर दिया है। उसके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के दखल के बाद हुई। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार, 4 सितंबर को यह जानकारी दी।

मामला तब सामने आया, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें छात्र ने आरोप लगाया कि स्कूल में एंट्री से पहले टीचर उसके माथे पर लगा तिलक पोंछ देती थीं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल-कॉलेज में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर विवाद शुरू हो गया। मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद प्रशासन ने जांच और कार्रवाई की।

मुख्यमंत्री ने कर्मचारी पर भी कार्रवाई की मुख्यमंत्री अधिकारी ने पीएम के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी को सस्पेंड करने का भी ऐलान किया।

कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री या किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों की ‘अपमानजनक टिप्पणियां’ बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को तय आचार संहिता का पालन करना जरूरी है।

इस मामले में संबंधित शिक्षिका, छात्र और शिक्षा विभाग के कर्मचारी के नाम सामने नहीं आए हैं।

FIR किस थाने में दर्ज हुई और जांच की मौजूदा स्थिति क्या है, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। --------------- ये खबर भी पढ़ें… शामली में शिक्षिका पर तिलक-कलावा हटवाने का आरोप: योगा टीचर सस्पेंड उत्तर प्रदेश के शामली में एक स्कूल विवादों में घिर गया।

एक मुस्लिम योगा टीचर पर छात्र-छात्राओं के माथे से तिलक हटाने और हाथों में बंधा कलावा (रक्षा सूत्र) काटने का आरोप लगा। इस घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।