देश

कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की मौत

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की मौत

अगस्त 19, नई दिल्ली: कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में तड़के करीब 2 बजे आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतकों में बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं, जो इलाज के सिलसिले में कोलकाता आए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच जारी है। फ़ाइल फ़ोटो

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।