मनोरंजन

कोलकाता में हुआ नाटक चौकीदार का सातवां मंचन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कोलकाता में हुआ नाटक चौकीदार का सातवां मंचन

उज्जैन | यथार्थ संस्कृति एवं सामाजिक संस्था के नाटक चौकीदार का सातवां मंचन पश्चिम बंगाल के उत्तरपाड़ा, कोलकाता में समताता नाट्य समारोह के तहत हुआ। आयोजन समताता सांस्कृतिक संस्था की ओर से किया गया। निर्देशक प्रकाश देशमुख के अनुसार नाटक रचनाकार अशोक भौमिक की कहानी पर आधारित है। इसमें आजाद हिंद फौज के एक गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी की पीड़ा दिखाई गई है, जिसे आजादी के बाद रोजी-रोटी के लिए चौकीदार की नौकरी करनी पड़ती है। प्रस्तुति में स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और बदलते सामाजिक मूल्यों पर सवाल उठाए गए। मुख्य भूमिका में दुर्गेश बाली ने चौकीदार का किरदार निभाया। मंचन के बाद उत्तरपाड़ा के पूर्व सांसद सांताश्री चटर्जी ने प्रकाश देशमुख को सम्मानित किया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।