कोलार में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर को मुखर्जी नगर, कोलार में विश्वकर्मा कल्याण विकास समिति, कोलार के तत्वावधान में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
कार्यक्रम में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा और जिला अध्यक्ष रवींद्र यति विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान भगवान विश्वकर्मा के जीवन और उनके सृजन, कौशल एवं कर्म के संदेश को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की शिक्षाएं समाज और राष्ट्र के निर्माण में कौशल एवं श्रम के महत्व को रेखांकित करती हैं।
आयोजन समिति से देवेंद्र विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, राजाराम विश्वकर्मा, हरिओम विश्वकर्मा, बलराम विश्वकर्मा, जयराम विश्वकर्मा, पदम विश्वकर्मा और दुर्गा विश्वकर्मा सहित समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
आयोजकों के अनुसार, समाजजनों की सहभागिता और उत्साह के साथ शोभायात्रा का आयोजन संपन्न हुआ।