भोपाल

कोलार रोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कॉम्बिंग गश्त में 18 वारंटी गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कोलार रोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कॉम्बिंग गश्त में 18 वारंटी गिरफ्तार

भोपाल। फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए भोपाल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कोलार रोड थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 और 20 सितंबर की दरम्यानी रात जोन-4 में की गई आकस्मिक कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 11 स्थाई और 9 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए। कार्रवाई के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी सुनील टिवडेवाल को भी गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान फरार आरोपियों और वारंटियों की तलाश के साथ ही थाना क्षेत्र के सूचीबद्ध गुंडों, निगरानी बदमाशों और चाकूबाजों की भी आकस्मिक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान संबंधित लोगों को आवश्यक समझाइश दी गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए वारंटियों में थाना क्षेत्र के सूचीबद्ध गुंडा और निगरानी बदमाश भी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान शाहपुरा और हबीबगंज थाना क्षेत्रों से संबंधित एक-एक स्थाई वारंट भी तामील कराया गया।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने सुनील टिवडेवाल पिता ओमप्रकाश टिवडेवाल, उम्र 58 वर्ष, निवासी जी-01 सागर होम्स, कोलार रोड, भोपाल को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ कोलार रोड थाने में 7 स्थाई वारंट और 2 गिरफ्तारी वारंट लंबित थे। इसके अलावा शाहपुरा और हबीबगंज थानों से भी उसके खिलाफ एक-एक स्थाई वारंट लंबित था।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। टीमों ने रातभर क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त कर वारंटियों की तलाश की और लंबित वारंटों की तामीली की।

कार्रवाई में थाना प्रभारी कोलार रोड निरीक्षक संजय सिंह सोनी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अभियान के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध एवं सूचीबद्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कोलार रोड थाना पुलिस ने भोपाल के जॉन-4 में 18 वारंटी गिरफ्तार कर के एक बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई फरार वारंटियों को पकड़ने के अभियान का हिस्सा है, जिसमें 11 स्थायी और 9 गिरफ्तारी वारंट तामील हुए। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पुलिस की कड़ी कार्रवाई और न्याय व्यवस्था की दृढ़ता को दर्शाती है। इससे आम जनता को यह भरोसा होता है कि अपराधियों पर कड़ी पकड़ है और सार्वजनिक सुरक्षा में सुधार हो रहा है। साथ ही, यह समाज में कानून के प्रति विश्वास को बढ़ाता है और अपराध को रोकने के लिए एक सकारात्मक संदेश

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।