कोलकाता में बच्चे के फेफड़े में फंसा था चुम्बक:डॉक्टरों ने दूसरे चुंबक की मदद से निकाला; सांस ले सके इसके लिए गले में छेद किया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कोलकाता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने 6 साल के बच्चे के फेफड़े में फंसे चुम्बक को बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। खास बात ये है कि ये चुम्बक किसी महंगी मशीन से नहीं, बल्कि माणिकतला के एक लोकल वर्कशॉप में बने स्पेशल चुम्बक से निकाला गया। बच्चे का नाम आराफात अली है, जो उत्तर 24 परगना के बादुड़िया का रहने वाला है।
मंगलवार को उसकी मां उसे लगातार खांसी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के साथ अस्पताल लाई थी। चुंबक उसकी सांस की नली से होते हुए दाएं ब्रॉन्कस में पहुंच गया था। CT स्कैन-एक्सरे में पता चला कि खिलौने में इस्तेमाल होने वाले ताबीज जैसे आकार का छोटा चुंबक उसके फेफड़े में फंसा है। इससे उसकी जान को गंभीर खतरा था।
चुंबक निकालने की 12 बार कोशिश की, नाकाम रही डॉक्टरों ने बच्चे को ENT विभाग में भर्ती किया और पहले उसकी हालत स्थिर की। इसके बाद बुधवार को ब्रॉन्कोस्कोपी के जरिए चुंबक निकालने की कोशिश की गई। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.
दिप्तांशु मुखोपाध्याय ने फोर्सेप्स से चार बार चुंबक निकालने की कोशिश की। हर बार नाकाम रहे। डॉ.
मुखोपाध्याय ने कहा, “फोर्सेप्स से चुंबक पर ठीक से पकड़ नहीं बन पा रही थी। वोकल कॉर्ड की ओर खींचते ही यह हर बार फिसल जाता था।” डॉक्टरों ने बच्चे की सांस सामान्य रखने के लिए ट्रैकियोस्टॉमी (गले में छेद करके सांस लेने का रास्ता बनाना) की। लेकिन मदद नहीं मिली। डॉक्टरों ने इसके बाद थोराकोटॉमी पर विचार किया। इसमें छाती खोलकर सर्जरी की जाती है। मदद के लिए SSKM हॉस्पिटल से संपर्क किया गया, लेकिन गुरुवार सुबह तक वहां पीडियाट्रिक ICU बेड नहीं मिल सका। स्थानीय वर्कशॉप में बना खास मैग्नेट सामान्य तरीकों के नाकाम होने के बाद डॉक्टरों ने दूसरा चुंबक इस्तेमाल कर फंसे हुए चुंबक को निकालने का विचार किया। डॉ.
मुखोपाध्याय गुरुवार सुबह मध्य कोलकाता के माणिकतला स्थित एक लेथ वर्कशॉप पहुंचे। वहां उन्होंने कर्मचारी प्रभाकर करार को बच्चे के X-ray दिखाए और समस्या समझाई। हावड़ा के श्यामपुर निवासी करार ने एक्सरे देखकर बताया कि फंसा हुआ चुंबक अपेक्षाकृत कमजोर है। उन्होंने कहा कि यह खिलौनों में इस्तेमाल होने वाले चुंबक जैसा है। करार ने ऐसा मजबूत और खास आकार का चुंबक बनाने की पेशकश की, जिसे सर्जिकल फोर्सेप्स की नोक पर लगाया जा सके। करार ने कहा, “मुझसे खास आकार का शक्तिशाली
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar