कोलकाता-बेटे-पिता समेत 3 लोगों को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया:युवती के परिजन पर मारपीट का भी आरोप, 3 गिरफ्तार; प्रेम संबंध का मामला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बेहाला इलाके में प्रेम संबंध को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के परिवार वालों ने एक युवक, उसके पिता और दोस्त के साथ मारपीट की। इसके बाद तीनों के पूरे कपड़े उतारकर इलाके में घुमाया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार को सरसुना थाना क्षेत्र के बसुंधरा पार्क में हुई।
युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवती के परिवार वालों ने दोनों को साथ देखकर युवक और उसके दोस्त को पकड़ लिया। इसके बाद युवक को एक कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में युवती के पिता और मामा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा तनाव घटना का कथित वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तनाव फैल गया।
नाराज स्थानीय लोगों ने युवती के घर में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के पहुंचने से पहले युवती के परिवार के कुछ सदस्य वहां से फरार हो गए। वहीं, स्थानीय लोगों ने युवती के मामा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है।
घटना के बाद युवक के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। युवक के परिवार का कहना है कि इस घटना से उसके पिता को गहरा मानसिक आघात पहुंचा है। वहीं, युवती के परिवार के कुछ सदस्यों के टीएमसी नेताओं से जुड़े होने के दावे भी किए गए हैं, लेकिन इनकी पुष्टि नहीं हुई है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कोलकाता भगदड़- अफवाह फैलाने वाले की तलाश जारी, पुलिस बोली- पंडाल गिरने के दावे का कोई सबूत नहीं मिला कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ के बाद पुलिस को उस व्यक्ति की तलाश है जिसने पंडाल गिरने की अफवाह फैलाई थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया, कि यह घोषणा किसने और क्यों की, ये ऐसे अहम सवाल हैं जिनका जवाब मिलना जरूरी है। पूरी खबर पढ़ें…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar