कोण्डागांव में हीलर हर्बल गार्डन योजना का किया गया शुभारंभ

कोण्डागांव में हीलर हर्बल गार्डन योजना का शुभारंभ किया गया है। छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा और औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने योजना की शुरुआत की। इस अवसर पर अड़तालीस वैद्यों को अपनी बाड़ी में औषधीय पौधों का उद्यान विकसित करने के लिए प्रथम किस्त का स्वीकृति पत्र दिया गया। योजना के तहत वैद्यों को आर्थिक और तकनीकी सहायता मिलेगी। सम्मेलन में पारंपरिक चिकित्सा पद्धति और वनौषधियों के संरक्षण पर चर्चा हुई।