मनोरंजन

कोरल लाइफ-2 में नवरात्रि एवं गरबा उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कोरल लाइफ-2 में नवरात्रि एवं गरबा उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक

भोपाल। आगामी शारदीय नवरात्रि एवं गरबा उत्सव तथा उत्सव के दौरान आयोजित होने वाले सभी 9 दिवसीय कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कोरल लाइफ-2 कॉलोनी समिति एवं उत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि नवरात्रि उत्सव के दौरान सीमित ध्वनि स्तर के साथ भक्तिमय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सभी 9 दिनों के कार्यक्रमों को व्यवस्थित,अनुशासित एवं सभी आयु वर्ग के लोगों की सहभागिता के साथ आयोजित करने पर चर्चा की गई।

बैठक में वरिष्ठजनों के साथ,अध्यक्ष गोविंद घेंघट रॉकी, हरीश यादव,अतुल विश्वकर्मा,नंदकिशोर मालवीय, संतोष सूर्या, विनोद महेरिया, शंकर साहू, दिनेश महेरिया, संजय रैकवार, सुरेश रोहनकर, विवेक सिरके एवं कॉलोनी उत्सव समिति महिलाओं में लता विश्वकर्मा, वर्षा चतुर्वेदी, आशा महेरिया, लता साहू, कंचन शिर्के, रानी यादव, निशा घेंघट, नैना चतुर्वेदी, रानी चौधरी,पूजा सूर्या,श्रद्धा सोनी,डिंपल दीप्ति नामदेव सहित कॉलोनी की सहित बड़ी संख्या में महिला,एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बैठक में सभी ने मिलकर भक्तिमय वातावरण, सामाजिक सौहार्द एवं अनुशासन के साथ नवरात्रि एवं गरबा उत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कोरल लाइफ‑2 कॉलोनी में नवरात्रि और गरबा के 9‑दिन के कार्यक्रम की तैयारियों पर समिति की बैठक हुई। इस बैठक में यह तय किया गया कि उत्सव के दौरान ध्वनि स्तर सीमित रखकर भक्तिमय और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएँगे, जिससे शोर‑शराबा कम होगा और शांति बनी रहेगी। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि नवरात्रि और गरबा जैसे पारंपरिक त्योहारों में सामुदायिक भागीदारी और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण आवश्यक है। यदि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और शोर‑मुक्त होंगे, तो पड़ोसियों को असुविधा नहीं होगी, और निवासियों में सांस्क

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।