Korba: हॉर्न बजते ही भड़का दंतेल हाथी, टैंकर के पीछे दौड़ा, जंगल की ओर भागे ड्राइवर
Korba: हॉर्न बजते ही भड़का दंतेल हाथी, टैंकर के पीछे दौड़ा, जंगल की ओर भागे ड्राइवर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे पर एक विशालकाय दंतेल हाथी ने अचानक डीजल टैंकर का रास्ता रोक दिया। हॉर्न की आवाज सुनते ही हाथी भड़क गया और टैंकर की तरफ...
pic.twitter.com/Kp192mqZuA — Bansal News Official (@BansalNews_) August 25, 2026 छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे पर एक विशालकाय दंतेल हाथी ने अचानक डीजल टैंकर का रास्ता रोक दिया।
हॉर्न की आवाज सुनते ही हाथी भड़क गया और टैंकर की तरफ दौड़ा, जिससे घबराकर चालक ने वाहन को बैक करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान टैंकर का एक पहिया सड़क किनारे गड्ढे में फंस गया। अपनी जान पर खतरा मंडराता देख टैंकर चालक और परिचालक वाहन छोड़कर तुरंत जंगल की ओर भाग निकले, जिससे उनकी जान बाल-बाल बची।
इस घटना के चलते नेशनल हाईवे पर करीब आधे घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप रहा। वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में 10 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।
📡 स्रोत: NewsData.io