व्यापार

कोरिया केवीके में बनेगी हाईटेक नर्सरी और मत्स्य बीज इकाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कोरिया केवीके में बनेगी हाईटेक नर्सरी और मत्स्य बीज इकाई

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया का दौरा कर विभागीय गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उनका पूरा फोकस जिले के किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें खेती की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने पर रहा। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि केवीके को केवल एक केंद्र तक सीमित न रखें, बल्कि इसे किसानों के लिए एक मॉडल प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, जहां उन्हें व्यावहारिक ज्ञान और नई तकनीकें आसानी से मिल सकें।

दौरे के दौरान कलेक्टर रोक्तिमा यादव, एसपी, जिला पंचायत सीईओ योगेंद्र श्रीवास सहित उद्यानिकी, पशुपालन एवं कृषि विभाग के अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। दौरे के दौरान कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने केवीके की आवश्यकताओं को लेकर आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि नई इकाइयों की स्थापना और केंद्र की मांगों को लेकर जल्द ही संबंधित विभागों के साथ बैठक की जाएगी।

समन्वय स्थापित कर सभी प्रस्तावों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। कोरिया जिले में पारंपरिक खेती के साथ-साथ अब नकदी फसलों हल्दी, मछली पालन और पशुपालन का संयुक्त मॉडल लागू करने की तैयारी है। { हाई करक्यूमिन वाली हल्दी और मछली पालन: मंत्री नेताम ने कहा कि कोरिया जिले की जलवायु के अनुसार यहां उच्च करक्यूमिन वाली हल्दी की उन्नत किस्मों की खेती को बढ़ावा दिया जाए।

इससे किसानों को बाजार में अपनी उपज का बेहतर दाम मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने केवीके परिसर में ही ''मत्स्य बीज इकाई'' स्थापित करने की दिशा में जल्द प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। हाईटेक नर्सरी और नया ट्रेनिंग शेड: किसानों को आधुनिक खेती की बारीकियां सिखाने के लिए मंत्री ने केंद्र में एक ''हाईटेक नर्सरी'' बनाने का खाका तैयार करने को कहा है।

इसके अलावा, किसानों के बैठने और प्रशिक्षण के लिए एक सर्वसुविधायुक्त ट्रेनिंग शेड के निर्माण का प्रस्ताव भी शासन को भेजने के निर्देश दिए। { मुनाफे का जरिया बनेगी ''ब्लैक बंगाल'' बकरी: दौरे के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने मंत्री को ब्लैक बंगाल नस्ल की बकरी के बारे में विस्तार से बताया।

विशेषज्ञों ने कहा कि इस नस्ल की प्रजनन क्षमता बहुत अच्छी होती है और सही पोषण मिलने पर यह तेजी से वजन बढ़ाती है। मंत्री ने किसानों को इस उन्नत बकरी पालन तकनीक से जोड़ने पर जोर दिया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।