अपराध

कोर्ट के बाहर तलाक की तारीख पर पति-पत्नी में मारपीट: शिवपुरी में चार बेटियों को लेकर विवाद, तलाक की तारीख पर पहुंचे थे; पति को जेल भेजा

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

शिवपुरी न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को तलाक के मामले की तारीख पर पहुंचे पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पति रूप सिंह कुशवाह को पकड़कर कोतवाली पहुंचाया। इसके बाद स्थिति फतेहपुर इलाके के रहने वाले रूप सिंह कुशवाह और उनकी पत्नी लता कुशवाह के बीच तलाक का मामला न्यायालय में चल रहा है। शुक्रवार को दोनों इसी मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे थे। आमना-सामना होने पर किसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया।

पत्नी से मारपीट का आरोप

आरोप है कि रूप सिंह ने लता के साथ मारपीट की। कोर्ट के बाहर हंगामा होता देख पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और कोतवाली ले गए।

रूप सिंह की मां के मुताबिक, लता कुछ समय पहले घर छोड़कर दूसरे व्यक्ति के साथ रहने लगी थी। उनकी चार बेटियां भी लता के साथ रह रही हैं। इसके बाद लता ने रूप सिंह के खिलाफ तलाक का मामला न्यायालय में दायर किया।

मां ने बताया कि रूप सिंह अपनी बेटियों को अपने पास रखना चाहता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई की

कोतवाली पुलिस ने लता की शिकायत पर रूप सिंह के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। वहीं, न्यायालय के बाहर मारपीट और विवाद कर शांति भंग करने के मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई की। इसके बाद रूप सिंह को जेल भेज दिया गया।

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं