कोर्ट से मिला ‘इशारा’... तो बच गया 27 साल पुराना रिश्ता, 8 साल से मूक-बधिर दंपति लड़ रहे थे तलाक का केस

Gwalior News: ग्वालियर हाईकोर्ट ने 8 साल से तलाक का केस लड़ रहे मूक-बधिर दंपति पूजा और दीपक गुप्ता की जिंदगी बदल दी. कोर्ट ने दोनों को साथ रहने के लिए मनाया और जब महिला ने रोजगार की चिंता जताई, तो हाईकोर्ट परिसर में ही दोनों के लिए 'इशारा' नाम से कैफे खुलवा दिया. अब दोनों ने नई जिंदगी की शुरुआत की है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP