कोसमी के आदिवासियों का भोपाल तक पैदल मार्च:मकान-खेत उजाड़ने का आरोप; मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी पीड़ा बताने की तैयारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कोसमी गांव में वन विकास निगम की कार्रवाई से हजारों आदिवासी सड़कों पर उतर आए हैं। निगम ने यहां आदिवासियों के मकान तोड़े और उनके खेत बर्बाद कर दिए। सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोसमी में वन विकास निगम द्वारा आदिवासियों के मकान तोड़े जाने और उनके खेत बर्बाद किए जाने का मामला सामने आया है।
इस अन्याय और प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में हजारों की संख्या में आदिवासी सड़कों पर उतर आए हैं। आदिवासियों ने न्याय की मांग को लेकर सीहोर से राजधानी भोपाल के लिए एक विशाल पैदल पदयात्रा शुरू कर दी है। देखें दो तस्वीरें… बैनर लिए नारे लगाते आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारी आदिवासी हाथों में बैनर और तख्तियां लिए हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
पदयात्रा में डीजे वाहन और भारी सुरक्षा बल के साथ भारी जनसैलाब देखने को मिल रहा है। जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कोसमी में आदिवासियों के खिलाफ की गई प्रशासनिक कार्रवाई ने तूल पकड़ लिया है। वन विकास निगम द्वारा आदिवासियों के मकान तोड़े जाने और उनके खेतों को बर्बाद किए जाने के विरोध में स्थानीय आदिवासियों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है।
इस अन्याय के खिलाफ न्याय की गुहार लगाने के लिए हजारों की संख्या में आदिवासी सड़कों पर उतर आए हैं। महिलाएं, बुजुर्ग भी पदयात्रा में शामिल प्रभावित आदिवासियों ने सीहोर से अपनी आवाज सीधे शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए राजधानी भोपाल की ओर एक विशाल पैदल पदयात्रा का आगाज कर दिया है। पदयात्रा के दौरान आदिवासी हाथों में तख्तियां और बैनर लिए नजर आए, जिन पर उनकी मांगों और सरकार से न्याय की गुहार से जुड़े नारे लिखे हुए हैं।
इस विरोध प्रदर्शन में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हैं। पदयात्रा के साथ सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी मौजूद है। आदिवासी परिवारों का आरोप है कि उनके आशियाने उजाड़ने और खेत नष्ट करने से उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है, और वे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी पीड़ा साझा करने एवं न्याय की मांग करने के लिए भोपाल की तरफ बढ़ रहे हैं।
📡 स्रोत: NewsData.io