राजनीति

कोशी स्नातक सीट से जन सुराज के रजनीश रंजन ने दाखिल किया नामांकन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कोशी स्नातक सीट से जन सुराज के रजनीश रंजन ने दाखिल किया नामांकन

Marking : Lead All

कोशी स्नातक सीट से जन सुराज के रजनीश रंजन ने दाखिल किया नामांकन

नामांकन से पहले पूर्णिया के जिला स्कूल मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसे रजनीश रंजन और प्रशांत किशोर ने संबोधित किया। इसके बाद पदयात्रा भी निकाली गई।

05 अक्टूबर , पटना सिटी ( पटना , बिहार) : कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार रजनीश रंजन ने आज प्रमंडलीय कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी उनके साथ मौजूद रहे।

नामांकन से पहले पूर्णिया के जिला स्कूल मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसे रजनीश रंजन और प्रशांत किशोर ने संबोधित किया। इसके बाद पदयात्रा भी निकाली गई।

इस मौके पर उम्मीदवार रजनीश रंजन ने कहा कि जनता उन्हें इतना समर्थन दे कि सत्तापक्ष और विपक्ष के उम्मीदवारों को कड़ी चुनौती मिल सके। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि कोशी निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव इतिहास के पन्नों में दर्ज हो और प्रशांत किशोर के सपनों का बिहार बनाने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

इस स्टोरी फोल्डर में :

बाइट - रजनीश रंजन, उम्मीदवार

Caption : नामांकन से पहले पूर्णिया के जिला स्कूल मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसे रजनीश रंजन और प्रशांत किशोर ने संबोधित किया। इसके बाद पदयात्रा भी निकाली गई।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।