राज्य

कोटा में 149 करोड़ की कैंसर यूनिट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
कोटा में 149 करोड़ की कैंसर यूनिट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कोटा दौरे के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। कोटा मेडिकल कॉलेज में 149 करोड़ रुपये की कैंसर यूनिट के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

कोटा, 3 अक्टूबर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कोटा दौरे के दौरान कैंप कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कोटा मेडिकल कॉलेज में प्रस्तावित कैंसर यूनिट सहित स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

कोटा मेडिकल कॉलेज में 149 करोड़ रुपये की लागत से कैंसर यूनिट का निर्माण किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ने परियोजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रस्तावित यूनिट के शुरू होने के बाद हाड़ौती संभाग के साथ सीमावर्ती जिलों से आने वाले कैंसर रोगियों को उपचार की सुविधा कोटा में ही उपलब्ध हो सकेगी।

इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में करीब 25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों, नए चिकित्सा उपकरणों और अन्य निर्माण कार्यों को भी स्वीकृति मिली है। एमबीएस अस्पताल में तीन मंजिला सेंट्रल लैब सहित अन्य निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।

स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि कैंसर यूनिट के माध्यम से कोटा संभाग और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को कैंसर के उपचार के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास है। उन्होंने अधिकारियों को स्वीकृत परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

Bite : ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।