कोटा में 70वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राजस्थान के 24 जिलों के 450 खिलाड़ी कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। नयापुरा तरणताल में 17 एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्राओं की विभिन्न तैराकी स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।
कोटा, 28 सितंबर। कोचिंगनगरी कोटा में 70वीं राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा तैराकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता में राजस्थान के 24 जिलों से करीब 450 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं और विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी तैराकी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह नयापुरा स्थित उम्मेद सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने की, जबकि लाडपुरा विधायक कल्पना देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। प्रतियोगिता के सभी इवेंट नयापुरा तरणताल में आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि एक अच्छा तैराक न केवल खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है, बल्कि आम जीवन में भी जरूरत पड़ने पर कई लोगों की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर की ओर से बलदेव सिंह गुर्जर को प्रतियोगिता समन्वयक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं के निष्पक्ष और नियमानुसार संचालन के लिए 40 निर्णायकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
Bite -1- अभिमन्यु शर्मा, तैराक Bite -2- किरणसिंह, व्याख्याता, गर्ल्स स्कूल
Bite -3- संदीप शर्मा, विधायक कोटा दक्षिण
Bite -4- कल्पना देवी , विधायक लाडपुरा